{"_id":"62c1ded3ac9c514fce087c9a","slug":"bhulekh-of-5-37-lakh-farmers-will-be-uploaded-on-the-portal-barabanki-news-lko638003499","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर अपलोड होंगे 5.37 लाख किसानों के भूलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर अपलोड होंगे 5.37 लाख किसानों के भूलेख
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिले के करीब पांच लाख 37 हजार किसानों के भूलेख अब सम्मान निधि के पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, इसी के आधार पर कृषि विभाग की योजनाएं संचालित की जाएंगी। निर्देश मिलने के बाद कृषि विभाग ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस काम में राजस्वकर्मी भी लगाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के पांच लाख 37 हजार किसानों के खाते में प्रति साल छह हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके लिए बनाए गये पीएफएमएस पोर्टल पर पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है। इसमें निरंतर सुधार किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसे लेकर अब किसानों के भूलेख पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही शुरू होने जा रही है।
उपकृषि निदेशक कार्यालय द्वारा ग्रामसभा क्षेत्रवार सभी लाभार्थी किसानों का विवरण एक प्रारूप पर दर्ज कर उसकी कॉपी संबंधित तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद राजस्वकर्मी अपने-अपने राजस्व गांव में उपलब्ध कराई गई सूची का विवरण एक्सेल शीट पर दर्ज करेंगे। इसके बाद शीट भूलेख पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। 31 जुलाई तक सभी किसानों की भूमि का सत्यापन करने के निर्देश दिए गये हैं। अधिकारियों के अनुसार, इससे नया डाटाबेस तैयार होगा जो अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों से संबंधित भूलेख पीएफएमएस पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। इस संबंध में आदेश मिल चुका है। जल्द ही कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। ऐसा होने से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी।
-अनिल कुमार सागर, उपकृषि निदेशक