फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   sultanpur: Two brothers die by drowning in a pond; sister and another person in critical condition.

सुल्तानपुर: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, बहन व एक अन्य गंभीर, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 21 Jul 2026 08:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 21 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के करौंदीकला के पाकड़पुर गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, उनकी बहन व एक अन्य गंभीर है।

विज्ञापन
sultanpur: Two brothers die by drowning in a pond; sister and another person in critical condition.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

करौंदीकला के पाकड़पुर गांव में मंगलवार देर शाम तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी बड़ी बहन व एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी है। उन दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सगे भाइयों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, पाकड़पुर निवासी इस्लाम दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह मजदूरी करने घर से निकले थे। इसी बीच उनका मझला पुत्र राज (13) व अपने छोटे भाई रियाज (11), बड़ी बहन आशिया (16) व पड़ोस के रहने वाले सुशील गुप्ता के पुत्र अंश (08) के साथ शाम करीब पांच बजे गांव के तालाब के पास खेलने गया था। खेलते-खेलते चारों बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए।
विज्ञापन


नहाते समय चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सभी बच्चों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदीकला पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सक ने राज व रियाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आशिया व अंश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करौंदीकला थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि गहरे पानी में डूबने से बच्चों की मौत हुई है, बच्चे खेलते समय तालाब में नहाने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed