फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Now silver chakra stolen from Mahadeva temple

Barabanki: महादेवा मंदिर से अब चांदी के चक्र गायब, कपाट खुलते ही मच गया हड़कंप; सीसीटीवी में दिख रही है चोरी

Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 12:56 AM IST
सार

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह व्यक्ति शॉल या बड़े कपड़े से खुद को ढके हुए मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है।

विज्ञापन
Barabanki: Now silver chakra stolen from Mahadeva temple
कैमरे मे कैद हुई घटना... - फोटो : अमर उजाला/ वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सोमवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। मंदिर की चौखट में जड़े चांदी के चक्ररूपी सिक्के चोर उखाड़ ले गए।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शन शुरू हुए। पुजारियों ने देखा कि चौखट पर लगे सिक्के गायब हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना शोर-शराबे के जांच शुरू की। 
विज्ञापन


मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह व्यक्ति शॉल या बड़े कपड़े से खुद को ढके हुए मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है। उसने इस तरह खुद को ढका हुआ है कि उसकी पहचान स्त्री या पुरुष के रूप में स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गरिमा पंत ने बताया कि रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा। इस वारदात से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है क्योंकि इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है जिसमें पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed