फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Bad weather, woman died due to lightning, condition of three critical

UP News : श्रावास्ती-बहराइच में ओलावृष्टि, बाराबंकी में बिजली गिरने एक की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Fri, 17 Mar 2023 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Mar 2023 07:10 PM IST
सार

अचानक मौसम में परिवर्तन होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कोल्ड स्टोरेज के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा आलू सड़ने की संभावना पैदा हो गई है। जिले में अफीम की खेती भी होती है और इस समय चीरा लगाया जा रहा है। बरसात से यह कार्य प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
Barabanki News: Bad weather, woman died due to lightning, condition of three critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर बन रहा चक्रवातीय बदलाव का असर मौसम पर दिख रहा है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश-पानी और मेघ-गर्जन की चेतावनी को 22 मार्च तक बढ़ा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं अवध में तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि हुई व बाराबंकी बिजली गिरने से एक मौत हुई है। पूरे प्रदेश में एक मिमी से कम बरसात 0.3 मिमी बरसात का औसत रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को भी अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे, बूंदाबांदी होती रही। इस बीच श्रावस्ती, बहराइच समेत कुछ जिलों में ओलावृष्टि हुई। कई जिलों में बारिश भी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बादल व तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 22 मार्च तक मेघ गर्जन, बारिश और 25 से 35 किलोमीटर तक की तेज रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। 20 मार्च को पूरे प्रदेश में बरसात के आसार जताए गए हैं, जबकि 18,19,21 और 22 मार्च को कुछ इलाकों में बरसात होगी तो कुछ महीं नहीं होगी।
विज्ञापन


इन इलाकों में दिखेगा ज्यादा असर
प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महारजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमब बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, जालौन, हमरीपुर, महोबा, झांसी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed