फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   barabanki meeting board project

Barabanki News: आठ करोड़ का प्रस्ताव मंजूर, तालाबों से हटेगा अतिक्रमण

Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
barabanki meeting board project
बाराबंकी के दरियाबाद नगर पंचायत स्थित चेयरमैन के कक्ष में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल चेयरमै
दरियाबाद (बाराबंकी)। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष रुकसाना बानो की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से आठ करोड़ रुपये के आय-व्यय बजट पर मुहर लगी।
विज्ञापन

ईओ शीलू अवस्थी ने सबसे पहले बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। नगर में विकास कार्यों के लिए आठ करोड़ रुपये का आय-व्यय प्रस्तुत करने के साथ करीब दो सौ विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया। सभी वार्डो से सभासदों ने लगभग दस-दस प्रस्ताव आए। इनमें स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, पेयजल, टूटी पुलिया निर्माण, साफ सफाई आदि प्रस्ताव शामिल रहे। बोर्ड बैठक में नगर पंचायत के तालाबों पर अतिक्रमण का मुद्दा जोरों से उठाया गया।
विज्ञापन

सदस्यों ने नगर पंचायत के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की, जिसका सभी ने समर्थन किया। नगर की जर्जर पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाने, हर मुहल्ले में घर घर पेयजल पहुंचाने, साफ सफाई नियमित कराने, टूटी नालियों और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में लिपिक मनीष श्रीवास्तव, बाबूलाल मिश्र, सभासद मोहम्मद दिलदार, मोहम्मद करीम, वीरेंद्र नाथ शर्मा, पिंकी सोनकर, गौस मोहम्मद, धर्मेंद्र कुमार, सबीना, शाहीन, निसार खान, आमिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed