फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   barabanki flood meeting dm

Barabanki News: बाढ़ से पहले तैयार कर लें प्रभावित होने वाले गांवों की सूची

Tue, 13 Jun 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
barabanki flood meeting dm
बाराबंकी के डीआरडीए सभागार में संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से बचाव हेतु स्टीयरिंग कमेट
बाराबंकी। बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव के लिए सोमवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित होने वालों गांवों की सूची पहले से तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बाढ़ के समय पीड़ितों को राहत शिविर में ठहराने, गोताखोरों की उपलब्धता का विवरण, बाढ़ प्रभावित संभावित ग्रामों में रहने वाले पशुओं का विवरण, नलकूपों की व्यवस्था, बाढ़ प्रभावितों को शुद्ध जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने , साफ-सफाई/ शौचालय की व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट पहले से ही तैयार कर ली जाए। बाढ़ राहत कैंपों में डॉक्टरों की तैनाती एवं चिकित्सा व्यवस्था, पशुओं के चारे की व्यवस्था, पशु चिकित्सालय में उपचार के संसाधन/ टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीएसी की तैनाती, मोटर बोट, बड़ी नाव एवं गोताखोरों की व्यवस्था, वायरलेस बाढ़ चौकियों की स्थापना, खराब ट्रांसफार्मरों की निर्धारित अवधि में बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed