{"_id":"648771c679d554a62c0c6a96","slug":"barabanki-expressway-land-barabanki-news-c-13-1-285087-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: औद्योगिक पार्क के लिए बनने लगी ड्राइंग व डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: औद्योगिक पार्क के लिए बनने लगी ड्राइंग व डीपीआर
Tue, 13 Jun 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में हैदरगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेेस हाइवे।
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब औद्योगिक पार्क के निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। यूपीडा ने दिल्ली की प्राइवेट कंपनी को गूगल मैपिंग के सहारे ड्राइंग व डीपीआर तैयार करने का जिम्मा सौंप दिया है। रिपोर्ट मिलने पर चिह्नित की गई भूमि का गाटावार गजट जारी कर किसानों से सहमति व आपत्ति मांगी जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करीब 40 किमी. हिस्सा जिले से होकर निकलता है। राजधानी के करीब होने के चलते निर्माण के दौरान एक्सप्रेसवे के करीब औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन किसानों के विरोध तथा राजस्व व यूपीडा के अधिकारियों की अरुचि के चलते तीन साल से योजना परवान नहीं चढ़ सकी।
अब यूपीडा ने औद्योगिक पार्क बनाने को लेकर कवायद तेज कर दी है। यूपीडा ने दिल्ली की एक कंपनी को औद्योगिक पार्क के लिए भूमि तलाश कर ड्राइंग व डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। कंपनी केअधिकारियों ने गूगल मैपिंग से तीन क्षेत्र तलाश किए हैं, जिन पर काम चल रहा है। पहले तहसील प्रशासन की ओर से खरसतिया, गोसूपुर, भिखरा की 360 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन विरोध के चलते अब पूरब चौबीसी की ओर विस्तार की संभावना तलाशी जा रही है। कंपनी ने बम्हरौली से संसारा गांव के बीच भी भूमि तलाश की है। दोनों भूमि औद्योगिक पार्क के लिए प्रस्तावित की जाएंगी।
विज्ञापन
औद्योगिक पार्क के अलावा शुकुलपुर, मंगउवा, जारमऊ, पूरेदयागिरि, बलीगेरावां की 171 हेक्टेयर भूमि का लैंडबैंक तैयार किया जाना प्रस्तावित है। यूपीडा को एक सप्ताह के अंदर कंपनी ड्राइंग व डीपीआर सौंप सकती है। जिला प्रशासन रिपोर्ट मिलने पर गाटा वार सत्यापन कर प्रकाशन कराएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सुमित आर महाजन ने बताया कि यूपीडा से कुछ काम बाकी है। रिपोर्ट मिलने पर औद्योगिक पार्क के विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। राजस्व विभाग पहले से होमवर्क कर तैयारी कर रहा है।