फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   barabanki electricity crisis

Barabanki News: तीस फीसदी बढ़ी मांग, अंधाधुंध कटौती ने किया बेहाल

Tue, 13 Jun 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
barabanki electricity crisis
बाराबंकी। जिले में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है ऐसे में हो रही अधाधुंध बिजली कटौती लोगों को बुरी तरह परेशान कर रही है। आम दिनों की अपेक्षा बिजली की मांग 30 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन

हालत ये है कि रात में हर एक घंटे पर बिजली कट रही है, जिससे लोगों का सोना मुश्किल है।
जिले के पांचों डिवीजन में बिजली का रोस्टर भी पूरी तरह फेल हो गया है। बीते तीन दिन से शहर में रात को भी खूब कटौती हो रही है। रविवार की रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक 8 बार बिजली गई। इस दौरान लखपेड़ाबाग, आवास विकास, ओबरी, अभय नगर, श्रीराम कॉलोनी, कंपनीबाग, पुलिस लाइन के पास तार गर्म होने से फाॅल्ट हो गए और लाइट काटनी पड़ी। ओबरी और पल्हरी दोनों उपकेंद्र के आधा दर्जन से अधिक फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। दरअसल गर्मी को देखते हुए एसी, कूलर, पंखे ज्यादा चल रहे। जिले में बाराबंकी, रामसनेहीघाट, फतेहपुर व रामनगर डिवीजन से करीब दो हजार गावों व मजरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इसमें बिजली की मांग तकरीबन 200 से 210 मेगावाट प्रतिदिन होती है मगर इन दिनों 260 मेगावाट से अधिक बिजली की मांग प्रतिदिन हो रही है। मांग के मुताबिक बिजली न मिलने पर भी रेलवे व इंडस्ट्री को तो निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन आबादी में कटौती कर दी जा रही है। एक्सईन ट्रांसमिशन संजीव भास्कर का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की मांग तीस फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

बाक्स-
फतेहपुर डिवीजन : बमुश्किल आठ घंटे मिल रही बिजली
फतेहपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान है। इस समय 24 घंटे में मात्र आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। क्षेत्र के कस्बा बेलहरा, कैथा, चिरैया, छेदा, रंजीतपुर, गौरा सैलाक, लोहारपुर, बसारी आदि गांव में भी केवल आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रामसनेहीघाट : नहीं हो सकी मरीजों की जांचें
बिजली ने होने से पीएचसी पठकनपुर, सिल्हौर, कोटवासड़क में मरीजों की जांचे नहीं का सकी। क्षेत्र में उपकेंद्र देवीगंज के गावों में बिजली आपूर्ति का रोस्टर फेल हो गया है। धनौली, जरौली, गैरिया, सूपामऊ, किठैया, सलेमपुर, गुलरिहा समत सौ से अधिक गावों में बिजली महज 10 से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है।
बाक्स
रामनगर : बिजली कटौती से नहीं मिल पा रहा पानी
क्षेत्र में सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली गुल रहती है जिससे लोगों का पानी नहीं मिल पा रहा है। शाम को भी तीन बजे से छह बजे तक बिजली कटौती हो रही है। इसके अलावा बिजली का आना जाना लगा रहता है इससे क्षेत्र की करीब लाख आबादी परेशानी झेल रही है।
बाक्स
लो-वोल्टेज से जूझ रही ढाई लाख आबादी
कुर्सी बिजली उपकेंद्र में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर दुुरुस्त तो हुआ मगर लो वोल्टेज से ग्रामीण जूझ रहे हैं। करीब सात दिनों तक बिन बिजली के रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं न मोटर चल पा रही है और न ही बिजली का कोई उपकरण। पंखा रेंगते हुए चल रहा है इससे करीब ढाई लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वर्जन-
बिजली की कटौती जिले स्तर पर नहीं की जा रही है। उपलब्धता कम होने पर ग्रिड को बचाने के लिए इमरजेंसी रोस्टिंग करनी पड़ती है। कम बिजली मिलने के कारण गावों में दो से तीन घंटे की रोस्टिंग हो रही है। फाॅल्ट आदि के कारण व्यवधान पड़ जाता है। सभी एक्सईन को सतत मॉनीटरिंग करने निर्देश दिए गए हैं।
- मनोज सोनकर, अधीक्षण अभियंता पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed