फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Angered by the beating of children, a young man ran his pickup over a woman, she died on the spot.

Barabanki : बच्चों की पिटाई से नाराज युवक ने महिला पर चढ़ा दी पिकअप, मौके पर मौत, गांव में सनसनी

Fri, 08 Sep 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 01:26 AM IST
सार

इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बच्चे को जमकर पीटा तो दूसरे पक्ष के युवक ने गुस्से में महिला के ऊपर पिकअप चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल बच्चों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Barabanki: Angered by the beating of children, a young man ran his pickup over a woman, she died on the spot.
सदमे में परिजन.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असंद्रा इलाके के मोतिकपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बच्चे को जमकर पीटा तो दूसरे पक्ष के युवक ने गुस्से में महिला के ऊपर पिकअप चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल बच्चों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोतिकपुर गांव निवासी रउफ और रईस सगे भाई है। बृहस्पतिवार शाम दोनों के परिवारों का विवाद पड़ोसी अब्दुल गफ्फार के यहां से चल रहा था। आरोप है कि अब्दुल गफ्फार के पक्ष ने रउफ के पक्ष के एक बच्चे को जमकर पीटा जिसमें वह लहूलुहान  हो गया।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। ग्रामीणों ने बताया क भारी शोरगुल के दौरान राउफ के पक्ष के एक युवक ने अपनी पिकअप स्टार्ट की और अचानक तेज एक्सीलेटर लेते हुए अब्दुल गफ्फार की पत्नी कतीबुल निशा (60) पर चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। इस दौरान पता लगा कि एक बच्चा पिटाई से घायल है जबकि दूसरा पिकअप की चपेट में आकर। पुलिस ने दोनों बच्चों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पिकअप भी बरामद कर ली है। रउफ और रईस के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर भाग गए हैं।


पुलिस घर के अंदर पहुंची तो रसोई घर में सब्जी पक रही थी। रात्रि करीब 8:30 बजे तक यह भी पता चला कि अब्दुल गफ्फार के अन्य बच्चे भी गायब है। थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों का इलाज कराया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed