फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bara mangal

पहले बड़े मंगल पर गूंजे हनुमान जी के जयकारे

Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bara mangal
बाराबंकी शहर स्थित ऐतिहासिक धनोखर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
लाल देह लाली लसे अरु धरि लाल लंगूर... व हनुमान चालीसा पाठ के स्वर भोर से ही मंदिरों में गूंज उठे। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के चलते भोर से ही मंदिर जाने वाले मार्गों पर भक्तोें की भीड़ दिखाई देने लगी। मंदिर पहुंचे भक्ताें ने बजरंग बली के दर्शन कर उनकी कृपा व प्रसाद लिया।
विज्ञापन


घंटे घड़ियाल की आवाज के बीच मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तेज धूप होने के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। हनुमत भक्ति के गीताें के बीच भक्त दिनभर भंडारे का प्रसाद व शरबत का वितरण करते रहे।
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल उत्सव सरीखा रहा। भोर से ही मंदिरों समेत कई स्थानों पर गूंज रहे भक्तिगीत और प्रसाद का वितरण ने पर्व का रूप दे दिया। मंगलवार को भोर से ही भक्तों का मंदिर जाना शुरू हो गया। सूर्योदय के पूर्व से ही मंदिर जाने वाले मार्गों में भक्तों की भीड़ दिखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पहुुंचे कुछ भक्तों ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया तोे कुछ भक्तों ने माला फूल व प्रसाद अर्पित कर जयकारे लगाए। घंटा-घड़ियाल के बीच जय हनुमान के जयकारों व भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पवन सुत के भक्तिगीत गुंजायमान हो रहे थे।

शहर में कई स्थानाें में सब्जी पूड़ी, छोला-चावल, हलवा, शबरत का स्टॉल लगाकर वितरण किया गया। इस दौरान इन स्टॉलाें पर राहगीरों की भारी भीड़ रही। तेज धूप के बावजूद स्टॉलाें पर पंक्तिबद्घ होकर लोगाें ने शर्बत व प्रसाद ग्रहण किया।


शहर के कैलाश आश्रम, धनोखर मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर बजरंग बली के दर्शन को भक्ताें का तांता लगा रहा। मंदिरों में सुबह व शाम भक्ताें की भीड़ लगी रही। विशेष तौर पर धनोखर स्थित हनुमान मंदिर पर दूर-दूर से आए भक्ताें ने हनुमान जी की आराधना की। अनेकाें भक्ताें ने बड़े मंगल पर व्रत रखकर घर पर बजरंग बली की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed