फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bakrid

बकरीद पर घरों में होगी नमाज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Wed, 21 Jul 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
bakrid
बाराबंकी। बकरीद के लिए खरीदारों से मंगलवार को बाजार में काफी रौनक रही। कपड़े, कॉस्मेटिक से लेकर सेंवई लच्छे की दुकानों पर लोग खरीदारी करते रहे। शहर में धनोखर, घंटाघर बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की रौनक दिखने लगी थी। महिलाएं चूड़ी, कंगन की मैचिंग में बिजी थीं तो युवक जींस, शर्ट और डिजाइनर फुटवियर की खरीदारी में लगे रहे। वहीं बकरीद को लेकर धर्मगुुरुओं ने लोगों से घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी बकरीद पर प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है। बकरीद के एक दिन पहले निबलेट तिराहा, छाया चौराहा, धनोखर, घंटाघर बाजार देर शाम तक गुलजार रहे। दोपहर में हुई बारिश से लोगों को दिक्कत तो जरूर हुई पर बारिश थमते ही बाजार में रौनक छा गई।
विज्ञापन

बकरीद की तैयारियों को लेकर सेंवई चूड़ी, रेडीमेड गारमेंट, टोपी, किराना, बेकरी आदि की दुकानों पर भीड़ रही। मेहमाननवाजी को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई, ड्राई फ्रूट्स आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
बकरीद के मौके पर भले ही लोग घरों में रहकर नमाज अदा करें लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एसपी यमुना प्रसाद ने इसके लिए समस्त थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुलिस बल ईदगाह व मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा। वहीं मुख्य कस्बों व बाजार में भी पुलिस व पीएसी का पहरा रहेगा।

अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। एसपी ने बताया कि अमन व चैन के साथ लोग त्योहार मनाएं। लेकिन यदि किसी ने कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने बताया पुलिस की टीमें जिले में जगह-जगह पर सक्रिय रहकर प्रत्येक स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed