{"_id":"610d85628ebc3eb7b41005f2","slug":"b-ed-exam-barabanki-news-lko5902229192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियमों के तहत दो पालियों में हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड नियमों के तहत दो पालियों में हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत दो पालियों में सकुशल संपंन हुई। जिले में 3530 अभ्यर्थियों की परीक्षा को लेकर नौ कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें पहली पाली में 257 तो दूसरी पाली में 249 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। ट्रेजरी से पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने व परीक्षा के बाद ओएमआर सीट वापस जमा कराने की जिम्मेदारी बखूबी केंद्र प्रतिनिधियों ने निभाई। शांतिपूर्ण परीक्षा का सच जानने डीएम, डीआईओएस व नोडल अधिकारी जनेस्मा प्राचार्य ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में आवंटित 3530 परीक्षार्थियों को नौ कॉलेज अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में पांच-पांच सौ अभ्यर्थी, जमीर्लुरहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज जाटा बरौली, राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद व राजकीय इंटर कॉलेज शहाबपुर व यूनियन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। सुबह की पाली में परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही परीक्षार्थियों को सैनिटाइज कराने के साथ उन्हें विवि द्वारा उपलब्ध कराई गई फेस शील्ड व सैनिटाइजर की शीशी दी गई। वहीं परीक्षा कक्षों में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप बैठने के लिए सिटिंग प्लान किया गया था।
पहली पाली में नौ परीक्षा केंद्रों पर 3530 के सापेक्ष 3273 ने परीक्षा दी तो 257 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली मे 3530 के सापेक्ष 3281 ने परीक्षा दी तो 249 ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि परीक्षा सकुशल संपंन हुई। डीएम डॉ. आदर्श सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा व जनेस्मा प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपंन हो गई है। दोनों पालियों में कुल 506 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संपंन होने के ओएमआर सीट सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित स्थल पर भेज दी गई है।
झमाझम बारिश में भीगते हुए पहुंचे परीक्षार्थी
दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसे में पहली पाली की परीक्षा होने के बाद चाय नाश्ते के लिए बाहर आए परीक्षार्थियों को भीगते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचना पड़ा।
जाम की समस्या से लोगों को हुई परेशानी
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा केंद्रों के सामने परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। जिसको लेकर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पूरे शहर में जाम की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने की लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की। वहीं बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की भीड़ रही।
परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल व रेस्त्रां रहे गुलजार
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अधिकांश महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। ऐसे में उनका पूरा दिन परीक्षा केंद्र के आसपास के होटल व रेस्त्रां में बीता। जिसको लेकर लंबे समय बाद होटल व रेस्त्रां गुलजार रहे तो दुकानदारों की जमकर कमाई भी हुई।