{"_id":"5fff43b88ebc3e2e521e43c4","slug":"attack-on-team-barabanki-news-lko559723192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई बिजली चेकिंग टीम पर हमला, दो संविदाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गई बिजली चेकिंग टीम पर हमला, दो संविदाकर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवासड़क (बाराबंकी)। बिजली कनेक्शन की जांच करने गई चेकिंग टीम पर बकायेदारों ने पथराव कर हमला कर दिया। इसमें एक संविदा कर्मी घायल हो गया वहीं जेई बाल-बाल बच गए। पथराव के बाद एक संविदाकर्मी की पिटाई भी कर दी जिससे वह भी घायल हो गया। जेई ने संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है।
पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बुधवार को रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कोटवा सड़क बाजार में बिजली बिल वसूली तथा बिल संशोधन के मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें वसूली को लेकर कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों पर हमला बोल दिया। इसमें दो संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी भेजा गया है।
जेई राज मौर्या ने थाने में दी गई तहरीर कहा है कि कैंप के दौरान संविदा कर्मी अरुण शुक्ला, हेमराज, राम सुमिरन तथा मीटर रीडर विनय कुमार के साथ कस्बे में लोगों के घर-घर जाकर बिजली बिल बकाया जमा करने का अनुरोध कर रहे थे। इस दौरान कस्बा वासी गुड्डू ने अपने कई साथियों के साथ बिल जमा करने से मना करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
कनेक्शन काटने के लिए हेमराज बिजली खंभे पर चढ़ने लगा तभी नूर आलम और गुड्डू आदि ने हेमराज पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसका विरोध जब संविदा कर्मी अरुण शुक्ला ने किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से अरुण शुक्ला की पिटाई कर दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल रामसनेहीघाट सच्चिदानंद राय ने बताया कि बिजली कर्मियों के साथ हुए विवाद में एक नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।