फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack on sabhasad, Chairman and EO nominated

सभासद पर जानलेवा हमला, चेयरमैन व ईओ नामजद

Mon, 28 Sep 2015 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
सभासद का कहना है कि उसने  बाकी सभासदों के साथ पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के लिए आवाज उठाई थी इसीलिए  चेयरमैन और ईओ ने उसकी हत्या कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत रामनगर के सभासद श्रवण कुमार शुक्ला का आरोप है कि नगर पंचायत रामनगर में वर्ष 2012 से आज तक चेयरमैन रामशरन पाठक ने भ्रष्टाचार फैलाकर अकूत संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन


इसी को लेकर श्रवण कुमार ने अन्य सभासद दयाशंकर तिवारी, मंजू मौर्या व कमलेश कुमार मौर्या के साथ  बीती 9 मार्च 2015 को लखनऊ हाईकोर्ट में एक रिट दायर की है। कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद से ही चेयरमैन व नगर पंचायत ईओ इन चारों सभासदों को जान से मरवाने की बात कहते हुए धमकाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 25 सितंबर को नगर पंचायत मेें बोर्ड की बैठक थी जिसमें जब चारों सभासदों ने भ्रष्टाचार पर आवाज उठाई तो चेयरमैन व ईओ ने सभी से अभद्रता की। इसके बाद सभासद श्रवण शुक्ला रामनगर मेें ही एक कार्यक्रम मेें गए थे।

लौटते समय वहां पहुंचे संविदा कर्मी दीपक कुमार ओझा उर्फ बंटी ने सभासद पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर मिस हो गया तो आरोपी ने सभासद पर तमंचे की बट से हमलाकर उसे घायल कर दिया।

शोर सुनकर स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। इसी के बाद पीड़ित ने नगर पंचायत चेयरमैन रामशरन पाठक, ईओ देव कुमार  व संविदा कर्मी दीपक कुमार ओझा उर्फ बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

नगर पंचायत के चार सभासदों ने चेयरमैन रामशरन पाठक, ईओ देव कुमार व एक संविदा कर्मी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच मेें पता लगा कि चेयरमैन व ईओ की शह पर एक सभासद पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले मेें सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।

-पंकज सिंह, थानाध्यक्ष रामनगर

रामनगर में एक सभासद द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में जो भी आरोपी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-कुवंर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी

इस मामले को लेकर वहां के सभासदों ने मुझसे मुलाकात की है। संबंधित थाने को निर्देश दिया गया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
-योगोश्वरराम मिश्र , जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed