फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Attack on a group of Kanwariyas from Sitapur in Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी में सीतापुर के कांवड़ियों के जत्थे पर हमला

Mon, 21 Jul 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Attack on a group of Kanwariyas from Sitapur in Barabanki
सूरतगंज (बाराबंकी)। सीतापुर जिले के कांवड़ियों के एक जत्थे पर मोहम्मपुर खाला क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। अपने बचाव में कांवड़िये भी मुखर हुए। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। हमलावरों में शामिल छह लोगों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जत्थे को शांति पूर्वक लोधेश्वर महादेवा की ओर रवाना किया। इस घटना के बाद पूरे मार्ग पर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के कांवड़ियों का जत्था भगौली तीर्थ में प्रसन्न नाथ महादेव के जलाभिषेक के बाद लोधेश्वर महादेवा की ओर जा रहा था। चंदूरा गांव के निकट एक दुकान पर खड़े कुछ युवकों ने टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद हो गया। जत्था आगे बढ़ा ही था कि रायपुर से चंदूरा गांव के बीच पेट्रोल पंप के निकट छह युवक पहुंच गए और कांवड़ियों पर हमला कर दिया। घटना स्थल से मोहम्मदपुर खाला थाना कुछ ही दूरी पर है। सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि एक दुकान पर कुछ युवकों से कहासुनी व झड़प की बात सामने आई है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से कांवड़ यात्रा जारी है। एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालुओं को पुलिस सुरक्षा में लोधेश्वर महादेवा की ओर भेजा गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है, जो नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed