{"_id":"99f9be8fee1416171ef6a37996109a0d","slug":"as-soon-as-the-court-escaped-criminal-conviction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोष सिद्ध होते ही न्यायालय से भाग निकला अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोष सिद्ध होते ही न्यायालय से भाग निकला अपराधी
बाराबंकी/अमर उजाला
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक शासकीय अधिवक्ता राजकुमार वर्मा ने बताया कि थाना सफदरगंज क्षेत्र के रसौली गांव में सात साल पहले विष्णु मौर्या पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में गांव के ही जफरूल, जावेद व छोट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी मामले में शनिवार को कोर्ट नंबर पांच एडीजे उदयभान सिंह की अदालत में फैसला होना था।
अदालत के फैसले के दौरान वहां तीनों आरोपी मौजूद थे। अदालत ने तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया। इसी बीच एक आरोपी जावेद मौके से भाग निकला। इसके बाद दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अदालत ने फरार आरोपी को पकड़ने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
वादी पक्ष के अधिवक्ता निर्दोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अदालत में फैसले के दौरान जब दोष सिद्ध हो गया तो एक आरोपी भाग निकला। कहा कि अन्य दो आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
वहीं सीओ सिटी श्रीपाल यादव ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। सीओ ने कहा कि वह पता कराएंगे यदि ऐसा कुछ हुआ है तो फरार आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।