फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

वध प्रतिबंधित मवेशी के मांस के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप से वध प्रतिबंधित मवेशी का चार क्विंटल मांस बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर के मुताबिक हैदरगढ़ क्षेत्र में बुधवार की देर रात गोतौना टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच किया तो उसमें वध प्रतिबंधित मवेशी का मांस बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने पिकअप सवार सलमान अब्बास निवासी अलीनगर मजरे अमहट, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मांस का वजन करीब चार क्विंटल है। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ पिकअप से मांस को लखनऊ ले जा रहा था। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

15 हजार का इनामी देवा में दबोचा
बाराबंकी। देवा क्षेत्र में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफतार किया है। पकड़े गए इनामी का नाम जगतपाल निवासी चांदपुर थाना जैदपुर है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात माती हाईवे पुल के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। गैंगस्टर एक्ट के केस में वांछित जगतपाल की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed