बेटियों का सम्मान, आओ घर से शुरू करे अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों का सम्मान आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है लेकिन इसके लिए पहल कौन करें इसको लेकर हम एक दूसरे को ताकते हैं। बेटियों के सम्मान से घर-परिवार ही नहीं बल्कि समाज का भी सम्मान बढ़ता है। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला के ‘अपराजिता’ कार्यक्रम की ओर से रविवार को ‘बेटियों का सम्मान और घर से शुरू करे अभियान’ विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की उन महिलाओं ने शिरकत की जो किसी न किसी रूप में समाज में बेटियों के स्वाभिमान को लेकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं ने अमर उजाला की मुहिम को सराहते हुए कहाकि ऐसे नियमित कार्यक्रमों से निश्चित ही समाज में बदलाव लाया जा सकेगा।
बेटियों का सम्मान आज की समय की मांग है। यह विषय हम सभी पर लागू होता है। शिक्षा, चिकित्सा व इंजीनियरिंग सभी क्षेत्र से बेटियां आगे आ रही हैं। बेटियों को भी बेटों की तरह आजादी मिले तो बेटों की तरह वह भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकेंगी। उन्होंने कहाकि इसके लिए किसी मिसाल की जरूरत नहीं है, मै स्वयं हूं। बस इसके लिए घर से अभियान शुरू करने की आवश्यकता है। बेटियों का घर में सम्मान होगा तो निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में वह अपनी भागीदार कर सकेगी। बस उन्हें उनकी रूचि वाले क्षेत्र में बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
संगीता कुमारी अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका परिषद