{"_id":"60f086838ebc3eec6a7263bd","slug":"appointment-letters-distribution-barabanki-news-lko5871087160","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मृतक आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना काल में जान गंवाने वालों के आश्रितों में सांसद और विधायक द्वारा बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान नियुक्ति पत्र पाने वालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कहा कि सरकार ने कम से कम हमारा दर्द तो समझा। इसके लिए योगी सरकार बधाई की पात्र है। सांसद ने कहा कि मृतकों के आश्रितों और उनके परिवारीजनों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह नि:संकोच अपनी बात कह सकता है।
कोरोना काल में जान गवांने वाले शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों और कर्मियों के दस आश्रितों को बीआरसी बड़ेल में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी और जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान सांसद ने कहा कि कोरोना काल में जिन लोगों की असामयिक मृत्यु हुई सरकार उनके आश्रितों और परिवारीजनों के साथ पूरी तरह से खड़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रितों के दर्द को समझा और संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए आश्रितों को जल्द से जल्द नौकरी देने का आदेेश दिया था। जिसके तहत शिक्षा विभाग आज मृतकों के दस आश्रितों को शिक्षक और अनुचर के पद पर नियुक्ति देने का कार्य कर रहा है। हम, हमारे विधायक, पार्टी पदाधिकारी ऐसे परिवारीजनों के साथ हैं जिन्होंने कोरोना में किसी अपने को खोया है।
विज्ञापन
विधायक रामनगर ने कहा कि हमारी सरकार का नारा ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। इसी के तहत योगी सरकार कार्य कर रही है और इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने आश्रितों को नौकरी देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का मौका दिया है।
पार्टी का हर कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से ऐसे परिवारों के साथ है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर बीईओ आरपी सिंह, अजीत सिंह, अजय गुप्त मौर्य, मनमोहन सिंह, आरके द्विवेदी, नवाब वर्मा, ऋषि टंडन, राहुल शुक्ला, बबिता, वेद प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिले नियुक्ति पत्र
मरियम फातिमा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मंझलेपुर, राहुल मौर्या सअ प्रावि चंदनापुर रामनगर, पूर्णेश बाजपेयी अनुचर पूमावि सूरतगंज, कुलदीप रावत अनुचर पूमावि भद्रास, सिद्वार्थ सिंह अनुचर पूमावि डिगसरी, विनीता रावत अनुचर पूमावि गदवापुर, राजकुमारी अनुचर कपूमावि सिन्नी, लखराज सिंह अनुचर पूमावि बभनाभारी, राहुल कुमार अनुचर पूमावि साढ़ेमऊ और आलोक कुमार अनुचर पूमावि बिशुनपुर फतेहपुर को नियुक्ति पत्र दिए गए।
कोरोना काल में जान गंवाने वालों के दस आश्रितों में नियुक्ति पत्र दिया गया है। इनमें दो को सहायक अध्यापक और आठ को अनुचर के पद पर तैनाती दी गई है। जो लोग अभी रह गए हैं उनकी प्रक्रिया चल रही है जल्द ही उन्हें भी नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
-अजय कुमार सिंह, बीएसए