फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anger on power cuts, protest

बिजली कटौती पर भड़का गुस्सा, घेरा उपकेंद्र

Thu, 17 Sep 2015 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
कस्बा के लोग विद्युत कटौती से लंबे समय से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने पर भी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। दूसरी तरफ मीटर चेकिंग के नाम पर कनेक्शन धारकों को लगातार परेशान करने के आरोप हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि कस्बे के बुनकरों के यहां मीटर लगाने व रोज मीटर की जांच से उपभोक्ता नाराज हैं। बीते सोमवार को एसडीओ व कर्मचारी मोहल्ला बड़ापूरा में मीटर जांचने पहुंचे तो उपभोक्ताओं से विवाद हो गया। इसकी तहरीर एसडीओ ने जैदपुर थाने में दी थी। इससे भी कस्बे के उपभोक्ता नाराज हैं।
विज्ञापन


आपूर्ति में सुधार न होने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को जैदपुर उपकेंद्र घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उपभोक्ता 16 घण्टे बिजली सप्लाई के साथ एसडीओ का ताबादला, फर्जी मीटर जांच रोकने व पावर लूम में मीटर नहीं लगाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दाऊद अलीम, हाफिज रशीद, हाजी तुफैल अंसारी, हफीज, डब्बू जायसवाल, जियाउर्रमान, जेपी वर्मा, अली अब्बास समेत बड़ी संख्या में कस्बा वासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed