फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Amrit Sarovar built on the lines of Chandrika Devi

Barabanki News: चंद्रिका देवी की तर्ज पर बना अमृत सरोवर

Tue, 23 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar built on the lines of Chandrika Devi
त्रिवेदीगंज। नेरा कबूलपुर अमृत सरोवर को लखनऊ के बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में बने सरोवर की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां भी सरोवर के बीच में भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं के वहां तक पहुंचने के लिए 20 मीटर लंबा रैंप बनाया गया है। जो देखने में सभी को आकर्षित करता है।
विज्ञापन

करीब एक एकड़ भूमि पर फैले अमृत सरोवर को सौंदर्य व स्वच्छता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने की सोच के साथ विकसित किया गया है। अमृत सरोवर के बगल में भैंसाश्वर देवता का मंदिर है। पशुओं के दूध व बीमारी संबंधी कोई भी समस्या हो तो पशुपालक यहीं आकर मनौती मानते हैं। मनौती पूरी होने पर वह भगवान शिव की प्रतिमा का दर्शन कर पूजन करते हैं।
विज्ञापन

मेला स्थल के पास स्थित अमृत सरोवर के निर्माण में मनरेगा से 19.94 लाख रुपये से कच्चा काम तथा 19.94 लाख रुपये से पक्का निर्माण कार्य कराया गया है। अमृत सरोवर के विकसित होते स्वरूप को निहारने व स्वच्छ पानी में स्नान करने के लिए आसपास स्थित गांवों के लोग भी काफी संख्या में यहां पहुंचने लगे हैं। इस कारण यह गांव पर्यटन स्थल के बतौर विकसित होने लगा है। बीडीओ प्रियंका सिंह ने बताया प्रधान मोहित वर्मा के प्रयास व विभाग के सहयोग से कार्य संभव हुआ है। बारिश बाद शेष कार्य पूरा कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed