{"_id":"6a849c4ddde07cc5fd033637","slug":"amrit-bharat-train-for-mahadeva-will-halt-at-budhwal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-177298-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महादेवा के लिए अमृत भारत ट्रेन, बुढ़वल में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महादेवा के लिए अमृत भारत ट्रेन, बुढ़वल में होगा ठहराव
Tue, 18 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के लोगों के साथ श्रद्धालुओं के लिए यह राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने जिले को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। रामनगर क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थस्थल श्री लाेधेश्वर महादेवा में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर होगा। बुढ़वल से महादेवा की दूरी मात्र चार किमी है। खास बात यह है कि करीब 780 किलोमीटर के सफर में ट्रेन के सिर्फ सात प्रमुख ठहराव रखे गए हैं। इनमें बाराबंकी को जगह मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वर्तमान में एक अमृत भारत ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर रुक रही है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। रात करीब 1:45 बजे बुढवल स्टेशन पहुंचेगी। ठहराव के बाद ट्रेन सीतापुर से होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जबकि ट्रेन संख्या 15096 नई दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से चलेगी।
रात करीब 11 बजे बुढ़वल पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन के रूट पर केवल सात प्रमुख ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद निर्धारित किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
नई अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 780 किलोमीटर की दूरी लगभग 14 घंटे में पूरी करेगी। ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। कम स्टॉपेज होने के कारण लंबी दूरी की यात्रा अपेक्षाकृत कम समय में पूरी होगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे सुमित कुमार रेलवे का यह फैसला बाराबंकी के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि कम ठहराव वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में जिले को जगह मिली है। इससे गोरखपुर और पूर्वांचल के साथ दिल्ली, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद की ओर से महादेवा आले वाले श्रद्धालु़ओं को नया विकल्प मिलेगा।
- ,