फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ambulance

नए चालकों को सौंपी गई एंबुलेंस की चाभियां

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ambulance
बाराबंकी। एंबुलेंस कर्मियों के कार्य पर न लौटने से प्रशासन ने शुक्रवार को नए चालकों को एंबुलेंस की चाबियां सौंप वाहनों का संचालन सुचारु कराने का दावा किया है। जबकि हकीकत ये है कि तकनीकी जानकारी के अभाव की वजह से कई एंबुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी रहीं। वहीं अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मियों ने एंबुलेंस की चाबियां प्रशासन को सौंपकर लखनऊ में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर चले रहे थे। कंपनी ने इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। वहीं बृहस्पतिवार को प्रशासन ने इस मामले में चार कर्मियों को नामजद समेत 80 कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए एंबुलेंस की चाबियां अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को सभी वाहनों की चाबियां लेकर परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए चालकों के हवाले इन एंबुलेंसों को कर दिया गया।
विज्ञापन

जो चालक एंबुलेंस का संचालन करना जानते थे उन्होंने तो वाहन चलाए लेकिन जिन्हें तकनीकी जानकारी नहीं थी, उनके वाहन अस्पताल परिसर में पूरे दिन खड़े रहे। नए कर्मियों को एंबुलेंस की चाबियां सौंपने के बाद प्रशासन ने भले ही राहत की सांस ली हो पर मरीजों को अभी तक सुचारु रुप से एंबुलेंस सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे अभी भी लोग अपने मरीजों को अस्पताल लाने के लिए निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं। जबकि मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मी धरने में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवाओं को जिले में नए चालकों के माध्यम से संचालन शुरू करा दिया गया है। एंबुलेंस सेवाओं के शुरू हो जाने से मरीजों को जो असुविधा हो रही थीं वह अब नहीं होगी। इस पर बराबर नजर रखी जा रही है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed