{"_id":"61897ac1fac95529f7009a78","slug":"agriculture-barabanki-news-lko603559793","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 केंद्रों पर होगी गन्ना खरीद, 25 नवंबर से चलेगी चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 केंद्रों पर होगी गन्ना खरीद, 25 नवंबर से चलेगी चीनी मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोत्तरी के साथ इस बार किसानों से गन्ने की खरीद के लिए जिले भर में 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 25 नवंबर से हैदरगढ़ चीनी मिल में शुरू होने वाले पेराई सत्र से पहले गन्ना खरीद को लेकर गन्ना विभाग ने सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस साल जिले में 500 हेक्टेयर अधिक गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ोत्तरी हुई है।
जिले की एक मात्र हैदरगढ़ चीनी में पेराई सत्र की शुरुआत 25 नवंबर से करने की तैयारी की गई है। इससे पहले मिल को पेराई के दौरान गन्ने की उपलब्धता कम ना पड़े इसके लिए एक हफ्ते पहले यानी 18 नवंबर से किसानों से गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। गन्ने की तौल के लिए सभी तहसील क्षेत्रों में 52 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
घटतौली रोकने लिए भी बाट माप विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। जो समय-समय पर क्रय केंद्रों पर पहुंचकर तौल उपकरण की जांच करेंगे। इस बार लगभग आठ हजार हेक्टेयर में गन्ने की पैदावार की गई है। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 500 हेक्टेयर अधिक है। इसमें करीब 51 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल हैदरगढ़ तो 2800 हेेक्टेयर क्षेत्र का आवंटन रौजागांव को किए जाने की बात अधिकारी बता रहे हैं।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि 25 नवंबर से शुरू हो रही पेराई सत्र को लेकर गन्ना विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सोमवार को कार्यालय परिसर में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं खरीद केंद्र पर नियमित रूप से कर्मचारियों की मौजूदगी रहें इसके लिए निर्देशित किया गया है।
बढ़े मूल्यों पर होगी गन्ना खरीद
सरकार द्वारा गन्ना मूल्यों में की गई बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को इसका फायदा पहुंचेगा। चीनी मिल अब निर्धारित मूल्य के आधार पर अर्ली गन्ना की खरीद 350 रुपये, सामान्य 340 रुपये और रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद 335 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करेगी। इससे जिले के करीब 14 हजार गन्ना किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।