फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   After the collision of two trucks entered into the stores

भिड़ंत के बाद दुकानों में जा घुसे दो ट्रक

Mon, 09 Nov 2015 11:55 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस बाद मुख्य चौराहे स्थित मार्केट में दुकानों से टकरा गए। भोर में हुई घटना के समय मार्केट में सन्नाटा होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन मार्केट की आधा दर्जन दुकानों के शटर, उनके सामने के टिन शेड व एक पान की गुमटी टूटने से दुकानदारों का नुकसान हुआ है। मार्केट के समीप से गुजरी एचटी पावर लाइन के सुरक्षित रहने से बड़ा हादसा होने से बच गया है।
विज्ञापन



सोमवार की भोर में करीब चार बजे कस्बे में मुख्य चौराहे पर भिटरिया की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक लखनऊ से सीधा सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक में भिड़ गया। जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य चौराहे के समीप जिला पंचायत की मार्केट में दुकानों से टकरा कर रुके।
विज्ञापन


हादसे से मार्केट में सोमदत्त वर्मा के जनरल स्टोर समेत घनश्यम चौरसिया, रामप्रकाश वैश्य, मदन वैश्य की दुकान का शटर व सामने लगा टिन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समीप में मौजूद भोले नाथ शुक्ल की पान की गुमटी भी ट्रकों की चपेट में आकर टूट गई। दुर्घटना के समय मार्केट में सन्नाटा होने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुकानदारों ने कहा मार्केट के सामने से गई एचटी पावर लाइन के पोल के बगल से निकल कर ट्रक मार्केट के भवन से टकरा गए यदि विद्युत पोल से थोड़ा सा भी संपर्क होता तो कस्बे में लोगों का काफी नुक्सान होता। घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed