{"_id":"68c87705ab62f41d6e01773d","slug":"advocates-strike-ends-gets-relief-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147770-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म, मिली राहत
Tue, 16 Sep 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अनिवार्यता और ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया के विरोध में बीते सप्ताह से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। सब रजिस्ट्रार ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर काम काज शुरू करने का एलान किया।
हालांकि, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश विश्वकर्मा (55) का निधन हो जाने के कारण सोमवार को हड़ताल खत्म हो जाने के बाद भी रजिस्ट्री कार्यालय में काम शुरू नहीं हो सका। सब रजिस्ट्रार हरीश चौरसिया ने बताया कि सोमवार पूरे दिन रजिस्ट्री कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। (संवाद)