फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Advocate murdered, dead body found on the road

अधिवक्ता की हत्या, सड़क पर मिला शव

Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advocate murdered, dead body found on the road
बाराबंकी। एक दिन पहले लापता हुए एक अधिवक्ता का शव अयोध्या हाईवे किनारे एक पोल्ट्री फार्म के पास सड़क पर मिला। अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या की गई है। रविवार सुबह मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर एसपी यमुना प्रसाद दल-बल के साथ पहुंचे व जांच की।
विज्ञापन

एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ नामजद केस भी दर्ज किया है। मामला वकील से जुड़ा होने के कारण पूरे जिले के थानेदारों को शहर क्षेत्र में बुलाकर सतर्क कर दिया गया है। हालांकि कहीं किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सफदरगंज थाना के ग्राम छेदापुरवा के रहने वाले अधिवक्ता कुलदीप रावत (30) शनिवार शाम करीब चार बजे कचहरी से विजय नगर मोहल्ला स्थित अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर गए थे। उसके बाद किसी का फोन आने पर वह वहां से निकले और फिर नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद वकील के न मिलने पर उनकी पत्नी रीता ने शहर कोतवाली पहुंचकर उनके लापता होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर वकील की तलाश शुरू की।
इस बीच रविवार सुबह अयोध्या हाईवे किनारे स्थित नारे का पुरवा गांव जाने वाली सड़क पर एक पोल्ट्री फार्म के पास वकील का क्षत-विक्षत शव पड़ा पाया गया। मौके पर उनकी बाइक, मोबाइल फोन, हेलमेट भी मिला है। सुबह के समय उधर से गुजर रहे लोगों ने जब शव देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसपी यमुना प्रसाद, सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल अमर सिंह, जिला बार के महामंत्री नरेश सिंह समेत कई वकील मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून पड़ा था जिससे स्पष्ट है कि उनकी वहीं पर हत्या की गई है। वकील का गला कटा था जिससे उनकी निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात कही जा रही है।
पुलिस के अनुसार कुलदीप रावत रोज अपनी पत्नी रीता के साथ सफदरगंज इलाके से अपने गांव से शहर आते थे। पत्नी रीता को उनके ब्यूटी पार्लर पर छोड़ते हुए वह कचहरी चले जाते थे और करीब रात नौ बजे ये लोग फिर साथ में घर लौटते थे। शनिवार रात 9:30 बजे तक जब कुलदीप वापस पार्लर नहीं पहुंचे तो पत्नी रीता उनको फोन करने लगी लेकिन फोन नहीं उठा।
रीता ने ससुरालीजन व कुलदीप के सीनियर वकील अंजनी तिवारी को सूचना दी। आखिरकार सुराग न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए रात ढाई बजे कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी गई।
इस मामले में पुलिस को वारदात से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। हत्यारों को चिह्नित कर उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं। सर्विलांस से उनकी लोकेशन खंगाली जा रही है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि हत्याकांड में करीबियों का हाथ होने की आशंका है। इस वारदात का जल्द खुलासा किए जाने की बात कप्तान ने कही है। वहीं फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने भी जांच की है।

कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि इस मामले में वकील के नंबर पर पंकज नाम के व्यक्ति का आखिरी काल मिला था। पंकज वकील व उनकी पत्नी का परिचित बताया जा रहा है। पुलिस ने पंकज के खिलाफ ही हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि फिलहाल पूरी जांच के बाद ही आरोपी पकड़ में आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed