{"_id":"6857102845875a692c0d8961","slug":"ado-agriculture-who-went-to-inspect-mnrega-work-was-assaulted-barabanki-news-c-315-1-brb1001-142063-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मनरेगा कार्य की जांच करने गए एडीओ कृषि से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मनरेगा कार्य की जांच करने गए एडीओ कृषि से मारपीट
Sun, 22 Jun 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र की लाखूपुर पंचायत में शनिवार को मनरेगा से कराए जा रहे तटबंध निर्माण की जांच करने पहुंचे एडीओ कृषि राजेंद्र चौरसिया के साथ प्रधान पुत्र व कुछ श्रमिकों ने अभद्रता व मारपीट की। दोनों पक्षों की ओर से कोठी थाने में तहरीर दी गई है। वहीं कुछ लोग बातचीत के जरिये सुलह कराने की कोशिश में लगे हैं।
एडीओ ने थाने में शिकायती पत्र देकर कहा है कि श्रमिकों की संख्या 90 दर्शाई जा रही है जबकि मौके पर 35 श्रमिक ही मिले। श्रमिकों की संख्या कम होने के बारे में आपत्ति करते हुए फोटो खींचने की कोशिश की गई तो प्रधान के पुत्र राम कुमार ने गालियां देते हुए मारपीट की।
वहीं प्रधान पुत्र राजकुमार का कहना है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे एडीओ कृषि कार्य देखने पहुंचे। उस समय श्रमिक कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में योग कर रहे थे। एडीओ ने वहां पहुंचकर श्रमिकों को धमकाया। भुगतान रोकवाने की धमकी दी और जातिसूचक गाली भी दी। कोठी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अभद्रता करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीडीओ विनय मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पूर्व सभी सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के साथ अभद्रता व मारपीट की गई है तो प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।