फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   action on encroachment

सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का किया चालान

Sat, 29 Jun 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
action on encroachment
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हाईवे फोरलेन के किनारे दुकान लगाकर रास्ता रोकने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने सड़क व पैदल मार्ग पर पटरी दुकानदारों का चालान किया।
विज्ञापन

हाईवे फोरलेन बनने के बाद कस्बा हैदरगढ़ में पटरी दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा करके व्यवसाय शुरू कर दिया है। सड़क व नाला के ऊपर बनाए गए पैदल मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। हाईवे की ओर से एक दिन पहले हाइवे से अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी थी लेकिन दुकानें नहीं हटाई गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुख्य चौराहे से सुबेहा मोड़ तक पटरी पर अतिक्रमण करने वालों का चालान किया गया। कस्बा इंचार्ज वेदप्रकाश शर्मा ने कहा फोरलेन पर अतिक्रमण के कारण यातायात में परेशानी होती है तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के पहले ही पटरी दुकानदारो को हटाया गया था। हाईवे व पैदल मार्ग पर किसी तरह का अतिक्रमण होने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed