{"_id":"5de9493b8ebc3e54d8060e28","slug":"action-barabanki-news-lko496121264","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच शहर में गिराया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच शहर में गिराया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाई गईं अवैध दुकानें।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। अवैध कब्जेदारों के विरोध को दरकिनार करते हुए पुलिस-प्रशासन व नगर पालिका परिषद की टीम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका की सात पुरानी दुकानें खाली कराकर उन्हें ढहा दिया गया। प्रशासन की सख्ती के आगे किसी का विरोध सफल नहीं हुआ। डीएम के सख्त तेवर को देखते हुए अवैध कब्जेदार अपना सामान समेट ले गए।
शहर के बेगमगंज मोहल्ले के केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार परिसर की दुकानों व जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। गुरुवार सुबह एसडीएम व सीओ के साथ नगर पालिका की टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची तो लोगों ने विरोध किया। विरोध बढ़ने की सूचना पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह मौके पर पहुंचे। डीएम की सख्ती के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। अवैध कब्जे वाली सात दुकानें जेसीबी से ढहा दी गई। पुलिस ने लाठी पटककर अवैध कब्जादारों व उनके समर्थकों को दूर किया। डीएम के सख्त तेवर को देख कई दुकानदार अपना सामान खुद ही समेटने लगे।
दुकानों में चल रहा था मीट का कारोबार
ढाई गई साथ दुकानों में मुर्गा व मीट का कारोबार किया जा रहा था। नगरपालिका परिषद की दुकानों पर मुईन, नान, बट्टू, जाबिर, अकील, जाबिर व मोहम्मद साबिर की दुकानें थी। यह दुकानदार पांच वर्ष से काबिज थे। इसके अलावा नासिर, जाबिर साइकिल वाला, साबिर गत्ते वाला, जुबेर पूड़ी वाला की अस्थायी दुकानें भी हटाई गईं।
विज्ञापन
बाक्स-
इनको भेजा जाएगा नोटिस
अधिकारियों के मुताबिक हामिद अली, मोहम्मद लल्लन, अब्दुल मजीद, मोहम्मद हनीफ, किन्नू शाह, हयात, अजीज अहमद, मोहम्मद याकूब, मैनुद्दीन, मुनीर, अजीज अहमद, हबीब अहमद, मोहम्मद शाकिर समेत 18 लोगों की पहचान अतिक्रमण करने वालों के रूप में की गई है। इन सभी को नगरपालिका की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।