फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

बाइक अनियंत्रित होने से नहर में गिरा युवक, पत्नी व बेटा बचे

Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। पत्नी व बेटे के साथ घर लौटे रहे एक युवक की बाइक सोमवार को अनियंत्रित होकर रेलिंग विहीन पुल से शारदा नहर में गिर गई। युवक की पत्नी व बेटा नहर की पटरी पर गिरे जिससे वे बच गए। नहर में गिरने के बाद युवक लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाश कराई लेकिन शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

दरियाबाद क्षेत्र के सेमोर गांव निवासी महेश सिंह (30) सोमवार को रायबरेली से पत्नी ममता सिंह व पांच वर्षीय बेटे अभिनव के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास से निकली शारदा नहर के पुल पर एक गड्ढे से बचने की कोशिश में महेश की बाइक असंतुलित हो गई। पुल पर कई जगह रेलिंग टूट चुकी है। रेलिंग विहीन पुल से युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी पत्नी व बेटा पटरी पर गिरकर बच गए। युवक नहर में गिरकर लापता हो गया।
विज्ञापन

घटना कि सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद दरियाबाद पुलिस के साथ सीओ पंकज सिंह व तहसीलदार तपन मिश्र भी पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है। जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक सतीश शर्मा ने गोताखोर की व्यवस्था कराने के संबंध में ट्वीट किया जिसके बाद प्रशासन ने पीएससी के गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed