{"_id":"5eb44d5a8ebc3e90224c10f6","slug":"accident-barabanki-news-lko5206446200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से जयपुर जा रही बस पलटी, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से जयपुर जा रही बस पलटी, 12 जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बिहार में फंसे लोगों को जयपुर ले जा रही एक बस अयोध्या हाईवे पर गुुरुवार सुबह पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराने के बाद उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया है।
पुलिस के मुताबिक एक हर्बल कंपनी के 26 कर्मचारी बिहार के छपरा जिले में रहकर टेली मार्केटिंग के माध्यम से दवाएं बेच रहे थे। लॉकडाउन के चलते सभी कर्मचारी वहीं पर फंसे थे। बुधवार को कर्मचारियों ने बिहार के छपरा में एक मिनी बस (बीआर 04 पीए-0047) को किराए पर लिया और उससे राजस्थान के जयपुर जा रहे थे। बस को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक आनंद राय चला रहा था। बृहस्पतिवार भोर में बस रामसनेहीघाट क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर बड़ेला गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस के यात्री गहरी नींद में थे। अचानक झटका लगने से कई यात्री सीट से गिरकर चोटिल हो गए। बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला। 12 यात्रियों को चोट आई थी। उनका स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि उपचार के बाद यात्रियों को दूसरी बस से जयपुर के लिए रवाना कराया गया है।