फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

सड़क हादसों में महिला व छात्र समेत तीन की मौत, पंद्रह गंभीर

Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला व एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पंद्रह लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां मंगलवार शाम पैदल जा रही कृष्णावती (52) पत्नी हरिनाम को गायत्री मंदिर के पास अयोध्या हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इनके साथ जा रहा बेटा लवकुश व भतीजी लक्ष्मी भी घायल हो गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं बुधवार शाम रामनगर इलाके में कोचिंग से वापस जा रहा छात्र मोहित (19) उर्फ शिवम निवासी ग्राम सेमराय की साइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को ही पैदल जा रहे जगजीवन गौतम (35) व मायाराम (22) को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे जगजीवन गौतम निवासी सरसोंदी कोतवाली देवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मायाराम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा करने वाला बाइक सवार युवक भाग निकला। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इसी तरह थाना क्षेत्र जैदपुर के तहत छंदवल नेशनल हाईवे के पास मंगलवार देर रात बिहार से दिल्ली जा रही एक बस व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक जितेंद्र बहादुर, परिचालक रमेंश व यात्री प्रदीप को गंभीर चोंटे आयी हैं। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया गया।
उधर, थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मोहरी के पास सवारियों से भरा टेंपो बुधवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार साई डिग्री कॉलेज की छात्रा अंशिका निगम, शैल गुप्ता, नेहा सोनी, सृस्टि सहित नाजिमा, हबीब, अजीजुर्रहमान निवासी ग्राम केदारपुर तकिया थाना महमूदाबाद व फातिमा, शबाना निवासी सौरंगा थाना मोहम्मदपुर खाला घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। फातिमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं फतेहपुर हसील में तैनात राजस्व कर्मचारी जिशान निवासी मोहल्ला नालापार दक्षिणी अपने साथी शुभम यादव निवासी मोहल्ला पचघरा के साथ बाइक से लौट रहा था। फतेहपुर-देवा मार्ग पर बेतरतीब खड़े ट्रक में बाइक सवार की भिड़ंत हो गई।

दोनों घायलों को देवा सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह जहांगीराबाद के पास एक मैजिक पलट गई लेकिन उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed