{"_id":"5dd584238ebc3e54a133fd11","slug":"accident-barabanki-news-lko493356122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो व बस की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत चार की मौत, सात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो व बस की भिड़ंत, दो महिलाओं समेत चार की मौत, सात गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर मंगलवार देर रात यात्रियों से भरी बोलेरो के चालक की नींद ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान ले ली। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार काफी देर तक उसी में फंसकर तड़पते रहे। घायलों में आठ दिन की मासूम भी शामिल है। हालत गंभीर होने पर चार लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक लखनऊ-महमूदाबाद रोड पर हादसा उस समय हुआ जब बाबा कुटी के पास एक निजी बस और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास गांवों के ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर खड़ी बस में सवार यात्रियों को तो मामूली चोटें आयी थीं। लेकिन बोलेरो परखच्चे उड़ गए थे।
जिसे देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गये। अंदर खून से लथपथ घायल यात्री फंसे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला व विभिन्न वाहनों से उन्हें सीएचसी फतेहपुर व महमूदाबाद भेजा।
विज्ञापन
इनमें बोलेरो चालक रमेश (40) निवासी ग्राम बंगरहापुरवा किशोरगंज थाना रेउसा सीतापुर, आशा बहू मुन्नी पाण्डेय (40) निवासी ग्राम बसंतापुर थाना रेउसा सीतापुर, रामभूखन (30) निवासी ग्राम नई बस्ती गौव्लोक कोंडर मजरे भगत सिकरोहर थाना थाना गांव जनपद सीतापुर की बाराबंकी के अस्पताल में मौत हो गई।
जबकि मैना उर्फ सोनापती (30) पत्नी सोने लाल निवासी ग्राम खैरहन मजरे बसंतापुर थाना रेउसा जनपद सीतापुर की मौत सीएचसी महमूदाबाद में हुई है। चार घायलों का इलाज बाराबंकी में चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
हादसे का शिकार हुए बोलेरो सवार लोग लखनऊ के एक अस्पताल से जच्चा-बच्चा को लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि ग्राम भगत सिकरोहर थाना थानगांव, जनपद सीतापुर निवासी राम कुमार की पत्नी गुड्डी देवी ने सात दिन पहले लखनऊ के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद मंगलवार की रात ये बोलेरो से अपने रिश्तेदारों के साथ जच्चा-बच्चा को अस्पताल से लेकर घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
हादसे में मृतकों में तीन की मौत बाराबंकी जिला अस्पताल में होना बताया गया है। इनमें मृतक रमेश, मुन्नी पांडेय व रामभूखन के शव का बाराबंकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं मैना उर्फ सोनापति की मौत सीतापुर जिले के महमूदाबाद सीएचसी में होने के चलते उनके शव का पोस्टमार्टम वहीं की पुलिस ने करवाया है।
घायल रामकुमार, गुड्डी, इनकी सात दिन की बेटी, कमलेश व कौशल किशोर को बाराबंकी जिला अस्पताल लाया गया था जहां से इनको लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया जबकि एक घायल कमलेश का महमूदाबाद सीएचसी में उपचार चल रहा है। वहीं एक अन्य घायल कमला देवी को भी सीतापुर से ही लखनऊ रेफर किया गया है।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि लखनऊ से महमूदाबाद की ओर जा रही बोलेरो व सामने से आ रही बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक बालिका समेत आठ लोग घायल हुए हैं। हादसे की वजह बोलेरो चालक को नींद आना लग रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद बस चालक फरार है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। बस महमूदाबाद सीतापुर की तरफ से एक सत्संग के लोगों को जनपद महराजगंज ले जा रही थी। हालांकि बस सवार किसी को चोट नहीं पहुंची है।