{"_id":"5dd438418ebc3e5508009853","slug":"accident-barabanki-news-lko493172643","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खौलते डामर के ड्रम में गिरने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खौलते डामर के ड्रम में गिरने से बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में सोमवार रात हुए एक हादसे के दौरान सवार पर बालिका सड़क किनारे रखे खौलते डामर से भरे ड्रम में गिर गई। बालिका के साथ बाइक चला रहा पिता भी उसकी चपेट में आने से झुलस गया। दोनों को आनन-फानन में लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बालिका की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम पंचायत अनवारी में पीडब्ल्यूडी द्वारा डामर रोड का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार देर रात पड़री गांव निवासी सीताराम (36) अपनी तीन वर्षीय पुत्री खुशी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। अनवारी प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही एक कार की लाइट सीताराम का बाइक से नियंत्रण हट गया। इसके चलते बाइक सड़क किनारे रखे डामर से भरे ड्रम से टकरा गई। उसमें भरा डामर खौल रहा था। इस दौरान बाइक पर बैठी बालिका उसी ड्रम में जा गिरी। सीताराम भी गिरकर उसकी चपेट में आ गया।
उधर से गुजर रहे लोगों ने दोनों को आनन-फानन में लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। सीताराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उमरा चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि परिवारीजन ने अभी कोई तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ पुलिस ने करवाया है।