फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

स्कूली वैन व कार में टक्कर, नौ बच्चे घायल

Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर बच्चों से भरी एक स्कूली वैन हादसे का शिकार हो गई। कार की टक्कर से वैन में सवार नौ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बिना पंजीकरण के वैन चलवाने के मामले में स्कूल प्रबंधकके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर रात पुलिस ने स्कूल प्रबंधक रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ हाईवे किनारे स्थित राज एकेडमी स्कूल में सोमवार दोपहर छुट्टी के बाद एक वैन से बच्चों को उनके घर भेजा जा रहा था। हाईवे पर कुरौली मोड़ पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने वैन में टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूली वैन पलटते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी। इस दौरान पास के एक होटल पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वैन में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला। इसके लिए वैन के शीशे तोड़ने पड़े। कुछ ही देर में एएसपी आरएस गौतम, कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी व टीएसआई वीरपाल सिंह भी पहुंच गए। नौ बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य बच्चों को मामूली चोट आई थी। हादसे में वैन चालक राजेन्द्र निवासी मोहम्मदपुर बंकी और कार सवार लखनऊ के हजरतगंज निवासी सागर गुप्ता (29) भी हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों में मानवी मिश्रा (8), माही मिश्रा ( 6) व जाह्नवी मिश्रा (5) पुत्री नरेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम मौथरी, दिव्यांश मिश्रा (8) पुत्र सचिन मिश्रा निवासी मौथरी, पंखुड़ी मिश्रा (8) पुत्री विवेक मिश्रा निवासी मौथरी, आयुष (10) पुत्र सुनील यादव निवासी कमरपुर सरैंया, हिमांशु (10) पुत्र अजय कुमार निवासी कमरपुर सरैंया, निधी(5) पुत्री सुनील यादव निवासी कमरपुर सरैंया, आराध्या (3) पुत्री सुनील यादव निवासी कमरपुर सरैंया व अंजली गौतम पुत्री विजय गौतम निवासी मौथरी शामिल हैं। इनमें अंजलि की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हर्षिक, दिशा, अनस आदि को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों व उनके परिवारीजनों से बात की। डीएम ने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त वैन में 18 बच्चे सवार थे। उधर एएसपी उत्तरी आरएस गौतम का कहना है कि स्कूली वैन में हादसे के समय 12 बच्चे सवार थे। उनमें से नौ बच्चे घायल हुए है। एआरटीओ की तरफ से स्कूल प्रबंधक और वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
स्कूल की मान्यता समाप्त करने को लिखा पत्र
बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है।

स्कूली वाहन के रूप में नहीं था वैन का पंजीकरण
एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि वैन अवैध तरीके से स्कूल वाहन के रूप में चलाई जा रही थी। वैन का पंजीकरण परिवहन विभाग में स्कूल वाहन के रूप में नहीं था। इस मामले में लापरवाही मिली है। वैन मालिक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed