फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ABVP works to groom students: Additional Advocate General

विद्यार्थियों को गढ़ने का काम करता है एबीवीपी: अपर महाधिवक्ता

Mon, 20 Dec 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ABVP works to groom students: Additional Advocate General
बाराबंकी। स्कूल में विद्यार्थी पढ़ने का काम करते हैं। जबकि उन्हें गढ़ने का काम एबीवीपी करती है। यह बात रविवार को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय हित के मामलों में मुखर होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के साथ जीवन में राष्ट्र प्रथम का भाव रखना होगा।
विज्ञापन

एबीवीपी ऐसे ही संस्कार देती है। कार्यक्रम के अंत में 698 विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र, प्रतीक चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जेएमपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने कहा कि कठिनाइयों का डटकर सामना करते हुए लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इसके पूर्व संगठन के प्रांतीय मंत्री अंकित शुक्ला ने अभाविप की कार्यशैली से मेधावियों को परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग देने का विद्यार्थियों से आह्वान किया। संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आकाश पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तकके 698 विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष सिंह ने किया। इस मौके पर जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, सुनील सिंह, विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, तूलिका श्रीवास्तव, निशांत द्विवेदी, सीताकांत मिश्र, प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, नगर विस्तारक अमन वर्मा, शशांक बाजपेई, नारायण शर्मा व रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed