फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A target of 1.75 lakh MT has been set for paddy procurement

Barabanki News: धान खरीद के लिए 1.75 लाख एमटी का लक्ष्य तय

Wed, 17 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A target of 1.75 lakh MT has been set for paddy procurement
बाराबंकी। शासन ने इस बार जिले में धान खरीद का लक्ष्य 1.75 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया है। इसको लेकर जारी आदेश के बाद धान खरीद से जुड़ी तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने इस बार अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार सिंह को जिला धान खरीद अधिकारी नामित करते हुए खरीद से जुड़ी सभी तैयारियों को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकार समर्थित मूल्य पर धान की खरीद का काम जिले में एक नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए खरीद का लक्ष्य इस बार 1.75 लाख एमटी निर्धारित किया गया है। जिले में खरीद के लिए 94 धान खरीद केंद्र चिह्नित किए गए हैं। साथ ही खरीदे गए धान की कुटाई के लिए 40 राइस मिलों को संबद्ध किए जाने की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, ताकि धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिना कारण के किसी भी किसान को क्रय केंद्रों से वापस न किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed