{"_id":"60ce426f8ebc3e2c5501dd2f","slug":"a-smuggler-arrested-with-morphine-barabanki-news-lko583252215","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्फीन समेत एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्फीन समेत एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। मार्फीन तस्करों पर शिकंजा कसते हुए हैदरगढ़ पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने इसके पास से एक किलो मार्फीन बरामद की है जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। बरामद मार्फीन की कीमत एसपी ने करीब तीन करोड़ रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
एसपी यमुना प्रसाद ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच व हैदरगढ़ पुलिस टीम ने शुक्रवार रात आरोपी उमाशंकर त्रिवेदी निवासी ग्राम खरसतिया को उसके गांव के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो मार्फीन व एक बाइक बरामद की है।
आरोपी उमाशंकर ने बताया कि वह अपने गांव के नरेंद्र यादव के साथ मिलकर मार्फीन की तस्करी करता है। नरेंद्र से मार्फीन लेकर बाराबंकी, रायबरेली व अमेठी आदि जिले में पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी ने बताया कि इस कामयाबी पर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।