फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A psycho killer Arrested in Barabanki.

Barabanki: पुलिस के हत्थे चढ़ा साइको किलर, महिलाओं की हत्या करने के बाद शव के साथ करता था दुष्कर्म

Thu, 26 Jan 2023 12:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी/अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी/अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Jan 2023 12:09 PM IST
सार

बाराबंकी जिले में अब तक फरार चल रहे साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी विकृत मानसिकता का हाल ये था कि उसने कई महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शव के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
A psycho killer Arrested in Barabanki.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं की हत्या व दुष्कर्म करने वाले साइको किलर को आखिरकार पकड़ लिया गया। जिले से सटे अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना गांव के पास ग्रामीणों ने उसे तब दबोच लिया जब वह एक महिला को अपना शिकार बनाने के प्रयास में था। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइको किलर की विकृत मानसिकता का हाल यह था कि उसने महिलाओं की हत्या के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। एक वृद्घा के साथ जबरदस्ती करने का एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा था। यह वीडियो रामसनेहीघाट के दयरामपुरवा गांव का था।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में सीरियल या साइको की किलर की दहशत से महिलाओं ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था। बीते डेढ़ माह से बाराबंकी की छह पुलिस टीमों के साथ, अमेठी व अयोध्या पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना गांव के बाहर सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक युवक को एक महिला को बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में घसीट कर ले जाता हुआ देखा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और मवई पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में उसकी पहचान साइको किलर के रूप में हुई। उसने बारांबकी में हुई दोनों हत्याएं व सोमवार को एक और घटना को अंजाम देने का प्रयास कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed