{"_id":"63c644ffbbc5e5056c0507e4","slug":"a-case-filed-against-a-man-who-threaten-to-acid-attack-a-woman-in-barabanki-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: शादी का दबाव बना रहा बहन का देवर, तेजाब फेंकने की दी धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: शादी का दबाव बना रहा बहन का देवर, तेजाब फेंकने की दी धमकी, केस दर्ज
Tue, 17 Jan 2023 12:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:19 PM IST
सार
बाराबंकी कोठी थाना क्षेत्र में एक युवक के तेजाब फेंकने की धमकी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से युवती को प्रताड़ित कर रहे युवक ने शादी न करने पर तेजाब फेंककर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को बताया कि उसकी बड़ी बहन का देवर शादी के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा है। मना करने पर उसने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से दी जा रही धमकी के कारण वह काफी परेशान है।
विज्ञापन
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मंगलवार सुबह सफदरगंज के थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी का कहना है कि कोठी थाना क्षेत्र के सराय चंदू पुर गांव निवासी अंजनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन