{"_id":"125-86375","slug":"Barabanki-86375-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के हौद में डूबकर युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप के हौद में डूबकर युवक की जान गई
Barabanki
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (ब्यूरो)। सरकारी ट्यूबवेल में नहाते समय एक युवक की हौद में भरे पानी डूबने से मौत हो गई है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बारिनबाग के रहने वाले अनुज ओझा(17) पुत्र विनोद ओझा सोमवार सुबह गांव के बाहर लगे सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गया था। इस दौरान अनुज हौद में डूब गया। काफी देर तक जब अनुज घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद अनुज का शव सरकारी ट्यूबवेल की हौद में पड़ा मिला। काफी देर तक पुलिस के न आने से लोग मृतक के शव को घर उठा ले गए। एसओ टिकैतनगर राजीव सिंह का कहना है कि परिवारीजनों के इंकार करने से शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। कहा जिस हौद में युवक नहा रहा था वह काफी गहरा था जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई है।