फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   भेड़िए के हमले से बुजुर्ग समेत दो घायल

भेड़िए के हमले से बुजुर्ग समेत दो घायल

Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर कस्बे में एक भेड़िये ने शनिवार की रात दो लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को परिवारीजनों ने पीएचसी सिद्धौर में भर्ती कराया। जहां से घायल एक बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बा के पश्चिम टोला निवासी चेतराम यादव (70) शनिवार की रात करीब आठ बजे खाना खाकर घर से कुछ दूर बने हाते में सोने के लिए गए थे। हाते में मौजूद एक भेड़िये ने चेतराम पर हमला कर दिया। भेड़िये ने उनको बुरी तरह नोंच डाला। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भेड़िये को भगाया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन आननफानन चेतराम को सिद्धौर पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बे के ही निवासी सूरज (18) पुत्र बाबू व उसके दरवाजे पर बंधी गाय पर भी भेड़िये ने हमला कर घायल कर दिया। सूरज को सिद्धौर पीएचसी में भर्ती कराया है। घायल चेतराम के पुत्र रामअचल ने बताया कि इसकी सूचना असंद्रा थाने पर दूरभाष के जरिए की गई थी। शिकायत के बावजूद कोई पुलिस या वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed