{"_id":"125-80789","slug":"Barabanki-80789-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, चालक व क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, चालक व क्लीनर घायल
Barabanki
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। औसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के पास गुरुवार की शाम गेहूं लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक गुरुवार की शाम करीब सात बजे गेहूं लाद कर जिला अमेठी जा रहा था। औसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के पास ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक मो. शहबान (28) व क्लीनर महेश पुत्र नंदलाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल ग्राम लहुरे बंधुआ थाना घम्मौर जिला सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को ट्रक के केबिन से निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन