फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नहीं थम रहा डायरिया, एक बच्चे ने दम तोड़ा, कई बीमार

नहीं थम रहा डायरिया, एक बच्चे ने दम तोड़ा, कई बीमार

Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। उमस भरी भीषण गर्मी में डायरिया जानलेवा बनता जा रहा है। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डायरिया से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी सूरतगंज से रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डायरिया से पीड़ित कई अन्य बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना डायरिया के तीन-चार मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह डायरिया से पीड़ित दिव्यांश (2) पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम गगौरा थाना मोहम्मदपुर खाला की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर में कोहराम है। बच्चे के पिता सुरेंद्र ने बताया कि दिव्यांश दो दिनों से डायरिया से पीड़ित था जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में चल रहा था। कोई लाभ नहीं मिलने पर सोमवार को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत को गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि डायरिया से पीड़ित ग्राम चंदौली निवासी अमर सिंह के डेढ़ वर्षीय पुत्र अनुज व ग्राम लोहतीजेई निवासी संजय के दो वर्षीय पुत्र बिसन आदि बच्चों का भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed