{"_id":"125-56747","slug":"Barabanki-56747-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे
Barabanki
Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख। सतरिख थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह मिड-डे मील तैयार करते समय रसोई में गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया जिससे विद्यालय में आग लग गई। इस घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गई और आग का विकराल रूप देखकर घबराई स्कूल की प्रधानाध्यापिका मौके पर ही बेहोश हो र्गइं। ग्रामीणाें ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रसोई में रखा सारा सामान जल चुका था। इस हादसे में विद्यालय में मौजूद सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
बंकी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय छेदानगर में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे विद्यालय में रसोइया भोजन तैयार कर रहे थे तभी रसोई में अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया और देखते ही देखते रसोई में भीषण आग लग गई। विद्यालय में आग की घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गई और मौजूद सभी बच्चे स्कूल के बाहर भाग खड़े हुए। आग की लपटें देखकर स्कूल में मौजूद प्रधानाध्यापिका शिव मोहनी मौके पर ही बेहोश हो गईं। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया लेकिन तब तक रसोई का सामान जल चुका था। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, आग बुझाई जा चुकी थी। इस घटना के समय स्कूल में 168 बच्चे मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए।