फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रात में हुुई बारिश, दिन में छाए रहे बादल

रात में हुुई बारिश, दिन में छाए रहे बादल

Sun, 22 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रात में हुुई बारिश, दिन में छाए रहे बादल
रात में बारिश, दिन में छाए रहे बादल
विज्ञापन

- पूरे दिन उमस से बेहाल रहे लोग
फोटो- 13, 14 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दो दिन से रात में हो रही बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी हो लेकिन उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन पानी एक बूंद भी नहीं बरसा। जिस तरह से बादल छाए थे उससे यही लग रहा था कि किसी भी समय झमाझम बारिश होगी।
कृषि विभाग की मानें तो शुक्रवार रात 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि आर्र्दता 92 प्रतिशत रही। इससे पूरे दिन उमस से लोग परेशान रहे। वहीं बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आ गई है। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। इसके अलावा निजी संसाधनों से भी खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई की जा रही है। किसानों का कहना है कि, जिस तरह से बरसात की शुरूआत हुई है यदि इसी तरह से बारिश होती रही तो धान की फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन

मृदा विशेषज्ञ राजाराम राय की मानें तो जिस तरह से बारिश हो रही है इससे धान की फसल का कोई ज्यादा लाभ मिलने वाला नहीं है। झमाझम पानी गिरे और खेत पूरी तरह से भर जाएं तभी इसका लाभ धान की फसल को मिलेगा। मौसम के तेवर जिस तरह से दिख रहे हैं उससे अच्छी बारिश होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed