{"_id":"5b5223d84f1c1b07788b5106","slug":"91532109784-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए करें शौचालय का प्रयोग: ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए करें शौचालय का प्रयोग: ईओ
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वातावरण स्वच्छ बनाने के
लिए करें शौचालय का प्रयोग’
क्रासर
- कच्छप गति से हो रहे कार्य पर जताई नाराजगी
फोटो- 24 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। आलापुर में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय का अधिशासी अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। सुस्त ढंग से हो रहे कार्य पर ईओ ने नाराजगी जताई और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं नगरपालिका में शामिल हुए मोहल्ला आलापुर में लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।
नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी अचानक शुक्रवार दोपहर आलापुर पहुंची और बन रहे सामुदायिक शौचालय का हाल देखा। इसमें प्रयोग की जा रही ईट, सरिया, सीमेंट आदि की जानकारी ली। ठेकेदार द्वारा धीमी गति से कराए जा रहे कार्य पर नाराजगी जताई तथा एक माह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ईओ ने सहायक अभियंता को सतत मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। आलापुर में गंदगी देख ईओ के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने आलापुर की आबादी मेें जाकर शौचालय के बारे में लोगों से पूछताछ की। लोगों को जागरूक किया कि वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए शौचालय का प्रयोग करें।