फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आजादी का महा-उत्सव आज

आजादी का महा-उत्सव आज

Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आजादी का महा-उत्सव आज
धूमधाम से आज मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जश्न की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

- रंग-बिरंगी झालरों से जगमग हुईं सरकारी व निजी इमारतें
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गुनगुनाते हुए बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। सोमवार शाम को देशभक्ति गीतों की धुन से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पूर्व संध्या से ही आजादी का महाउत्सव की खुशियां बिखरने लगीं। इमारतों को रंगीन झालरों से सजाने के साथ ही अधिकतर सरकारी भवनों को रोशन करने का काम दिन भर चला तो शाम होते ही सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं। जगमग करती इमारतों के अलावा रंगीन रोशनी से जगमग करते लोगों के भवन आजादी के जश्न का जोश बयां कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की सुबह देशभक्ति के गीतों के बीच राष्ट्र ध्वज शान से लहराएगा।
जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, दीवानी परिसर मेें जिला जज, जिला पंचायत भवन पर अध्यक्ष अशोक सिंह, विकास भवन में सीडीओ समेत सभी सरकारी व अद्र्घसरकारी इमारतों, स्कूलों, निजी संस्थानों व कार्यालयों पर झंडा फहराकर सलामी दी जाएगी। दुकानों पर झंडा, तिरंगा बैंड, तिरंगा कैप आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। एक दिन पूर्व ही नन्हें-मुन्ने बच्चों में आजादी के पर्व को लेकर हाथों में झंडा लिए दौड़कर उसे लहराने का खासा उत्साह दिखा। आजादी के जश्न का असर एक दिन पूर्व ही दिखाई दिया। देवा रोड स्थित शहीद पार्क को तीन रंग की झालर से सजाया गया है। 31 अगस्त 1943 को इसे बनाया गया था जो द्वितीय विश्वयुद्घ में मारे गए शहीदों को समर्पित है। पार्क की साफ सफाई कर सजाया गया है। विभिन्न प्रकार के फूलों व हरियाली के बीच स्थित स्मारक अलग ही रूप में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

बाक्स-
सर्तकता बढ़ाई गई
15 अगस्त के मद्देनजर पूरे जिले में सर्तकता बढ़ा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही जिले भर में लॉज, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हाईवे पर स्थित सभी ढाबे और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को चेकिंग के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed