{"_id":"570a96ea4f1c1b996bc810cc","slug":"90-acres-wheat-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 बीघा गेहूं की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र के क्यामपुर में आग लगने से जली गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग विकास खंडों में लगी आग में कई किसानों की 90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वन विभाग का भी करीब पांच बीघा जंगल जल गया। सतरिख थानाक्षेत्र के ग्राम खाले का पुरवा मजरे सराय परसंडा में रविवार की दोपहर लगी आग में दिनेश सिंह का करीब सात बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विकास खंड दरियाबाद के गांव श्यामपुर में करीब 63 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें वीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, दुर्गेश प्रताप, श्याम कैलाश, ठाकुर प्रसाद, आलोक सिंह, हरीश प्रसाद, योगेंद्र बहादुर व जगदीश प्रसाद सहित कई किसानों की फसल शामिल हैं।
वीरगांव के शैलेंद्र कुमार की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बाबा का पुरवा मजरे मालिनपुर में भी वन विभाग के पांच बीघा जंगल आग की भेंट चढ़ गया। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली के भियामऊ गांव में खेत के ऊपर से गए विद्युत तारो में शॉर्ट शर्किट होने पर श्रीनाथ पांडेय के खेत में गेंहू की फसल जलने लगी।
विज्ञापन
ग्रामीण जब तक कुछ समझते इनकी बीस बिस्वा तथा पड़ोस के रज्जन लाल तिवारी की चार बिस्वा गेंहू की फसल जल गई। जासेपुर गांव में शनिवार की रात को रामकृष्ण, रामप्रसाद, ररामसुंदर, माताफेर की साढे पांच बीघा गेंहू की फसल जल गई।
बेलहरा प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम सैलक जलालपुर निवासी मंजीत सिंह के खेत में करीब दस बीघा फसल जल गई है।